AQI.in की लाइव वेदर रैंकिंग के अनुसार, आज दुनिया के 100 सबसे गर्म शहरों में 97 शहर भारत के हैं। रविवार दोपहर करीब 3 बजे प्रयागराज, गुडीवाड़ा, फतेहपुर, एलुरु, मिर्ज़ापुर, तेनाली, अमरावती, विजयवाड़ा, बांदा और मुरादाबाद दुनिया के सबसे गर्म शहरों में शामिल रहे। इन शहरों में तापमान करीब 48°C के आसपास दर्ज किया गया।