श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने X पर एक वीडियो शेयर कर बताया है, "आज दीपावली के पावन पर्व पर प्रभु श्री रामलला सरकार ने विशेष पीताम्बर शुभवस्त्र धारण किए है।" ट्रस्ट ने बताया, "यह शुभवस्त्रस्म गुजरात के प्रसिद्ध पाटन पटोला वस्त्र से निर्मित है और इनमें वास्तविक धातु के धागों से की गई बारीक हस्तकढ़ाई की सजावट है।"