केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने गुरुवार को भारतीय शहरों में वायु प्रदूषण के स्तर की सूची जारी की जिसमें शीर्ष पर रोहतक (426) है। इसके बाद हरियाणा का धोलेरा (406) व चरखी दादरी (392), दिल्ली (373), नोएडा (372), गाज़ियाबाद (364), राजस्थान का भिवाड़ी (360), बागपत (353), हरियाणा का जींद (347) व बहादुरगढ़ (344) और ग्रेटर नोएडा (330) का स्थान रहा।