सेंसेक्स में सोमवार को 1065-अंकों की गिरावट आई जबकि निफ्टी 353-अंक फिसल कर 25,250 के नीचे आ गया। इस गिरावट से निवेशकों की करीब ₹9.37 लाख करोड़ की संपत्ति डूब गई। सेक्टोरियल इंडेक्स में निफ्टी रियल्टी में सबसे ज़्यादा 5% की गिरावट दर्ज हुई। वहीं, निफ्टी स्मॉल-कैप (2.85%), मिड-कैप (2.62%), ऑटो (2.48%) और आईटी (2.06%) इंडेक्स भी लुढ़क गए।