NASA ने बताया है कि शनि ग्रह के छल्ले आज दिखाई नहीं देंगे। यह ग्रह 26.7 डिग्री के ऐंगल पर झुककर सूरज का चक्कर लगाता है और हमारी नज़र से इसके छल्ले ऊपर-नीचे होते रहते हैं। 23 नवंबर को शनि इस तरह से झुकेगा कि उसके छल्ले हमारी तरफ होंगे और चूंकि वे बहुत पतले हैं इसलिए दिखाई नहीं देंगे।