प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर अपने सोशल मीडिया हैंडल्स कुछ महिलाओं को सौंप दिए हैं। इनमें शतरंज की ग्रैंडमास्टर वैशाली, परमाणु वैज्ञानिक एलिना मिश्रा, स्पेस साइंटिस्ट शिल्पी सोनी और उद्यमी अनीता देवी शामिल हैं। एलिना और शिल्पी ने पीएम के X हैंडल पर लिखा, "भारत विज्ञान के लिए रोमांचक स्थान है...अन्य महिलाएं भी इसमें करियर बनाएं।"