नासा के मुताबिक, आज (रविवार को) 3 एस्टेरॉयड पृथ्वी के बेहद करीब से गुज़रेंगे। इनमें से 2025-OU12 (21-फिट व्यास), 2025-OC6 (26-फिट व्यास) और 2025-OW3 (64-फिट व्यास) एस्टेरॉयड शामिल हैं। इनमें से 2025-OW3 एस्टेरॉयड एक मकान जितना बड़ा है जो पृथ्वी से 29.50 लाख किलोमीटर की दूरी से निकलेगा इसलिए नासा का मानना है कि इससे कोई खतरा नहीं है।