आज फिर गिरे ज़ोमैटो के शेयर, दीपिंदर गोयल को मिनटों में हुआ ₹555 करोड़ का घाटा
ज़ोमैटो की मूल कंपनी इटरनल के शेयरों में शुक्रवार को एक बार फिर 4% की गिरावट देखने को मिली और कंपनी का शेयर ₹333.75 के इंट्रा-डे पर पहुंच गया। इस गिरावट के कारण कंपनी में 3.83% (36.95 करोड़ शेयर) की हिस्सेदारी रखने वाले कंपनी के सीईओ दीपिंदर गोयल को कुछ ही मिनटों में ₹555 करोड़ का नुकसान हुआ।