inshorts

आज बंद होगा ग्रो का आईपीओ, मिल सकता है 10% तक का लिस्टिंग गेन; जानें GMP

स्टॉक ब्रोकिंग प्लैटफॉर्म ग्रो की पैरेंट कंपनी बिलियनब्रेन्स गैराज वेंचर्स के IPO का आज (शुक्रवार) आखिरी दिन है। अब तक कंपनी के आईपीओ को 1.64 गुना सब्सक्रिप्शन मिल चुका है। ग्रे मार्केट में कंपनी का शेयर ₹10 पर कारोबार कर रहा है जो 10% का लिस्टिंग गेन दे सकता है। ग्रो ₹100/शेयर के इश्यू प्राइस पर आईपीओ लेकर आई है।