आज बांग्लादेश भी पाकिस्तान से आगे निकल गया है: पाकिस्तानी पीएम इमरान खान

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने रविवार को एक रैली में कहा कि आज बांग्लादेश भी पाकिस्तान से आगे निकल गया है। उन्होंने कहा, "बांग्लादेश से हम इतना आगे थे कि कोई कल्पना भी नहीं कर सकता था कि बांग्लादेश भी...हमसे आगे निकल जाएगा...जब से 2 भ्रष्ट खानदान हावी हुए हैं हम हर चीज़ में पीछे हो गए हैं।"