आज भारत के 2 शहरों की वायु की गुणवत्ता रही 'गंभीर', 11 शहरों की हवा रही बेहद खराब

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड द्वारा गुरुवार को जारी किए गए डेटा के मुताबिक, आज भारत में दिल्ली (424) और चंडीगढ़ (412) की वायु गुणवत्ता 'गंभीर' श्रेणी में दर्ज हुई। वहीं, अमृतसर, बैरकपुर (पश्चिम बंगाल), भिवाड़ी (राजस्थान), दुर्गापुर (पश्चिम बंगाल), गाज़ियाबाद, नोएडा, हापुड़ (यूपी), गुरुग्राम, पंचकूला (हरियाणा), रूपनगर (पंजाब) और सहरसा (बिहार) की वायु गुणवत्ता 'बेहद खराब' दर्ज हुई।