आज भारत का कोहिनूर हमसे बिछड़ गया, देश का स्वाभिमान थे रतन टाटा: महाराष्ट्र के सीएम
दिग्गज उद्योगपति रतन टाटा के निधन पर शोक जताते हुए महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा है, "भारत का अनमोल रत्न नहीं रहा, हमसे देश का कोहिनूर बिछड़ गया, रतन टाटा देश और महाराष्ट्र के अभिमान थे।" उन्होंने कहा, "इतने बड़े ओहदे पर पहुंचने के बाद ज़मीन से जुड़े रहना, यह बहुत कठिन काम है जो उन्होंने किया।"