CPCB के आंकड़ों के अनुसार, गुरुवार को हिसार भारत का सबसे ज़्यादा प्रदूषित शहर रहा और वहां AQI 311 दर्ज किया गया। इसके बाद भिवानी (307), गुम्मिडिपूंडी (305) का स्थान है। आइज़ोल में सबसे कम AQI (9) दर्ज किया गया जिसके बाद शिलॉन्ग (27), गंगटोक (22) और एलूर (30) का स्थान है। वहीं, दिल्ली का AQI 280 रहा।