भारत-अमेरिका ट्रेड तनाव के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को कहा, "आज भारत रुकने के मूड में नहीं है। हम न रुकेंगे और ना थमेंगे।" उन्होंने कहा, "140 करोड़ भारतीय पूरे जोश के साथ आगे बढ़ रहे हैं।" पीएम मोदी ने बताया कि भारत अब ‘फ्रैजाइल-5’ की सूची से निकलकर दुनिया की टॉप-5 अर्थव्यवस्थाओं में शामिल हो गया है।