आज रिटेल के लिए खुला कोल इंडिया का OFS, 8 गुना भरा नॉन-रिटेल हिस्सा, क्यों है इतनी बंपर डिमांड?
कोल इंडिया का OFS आज रिटेल निवेशकों के लिए खुल गया है जबकि इसका नॉन-रिटेल हिस्सा 8-गुना सब्सक्राइब हुआ है। सरकार ने रिटेल निवेशकों के लिए कट-ऑफ प्राइस ₹447.10/शेयर रखा है। बढ़ती बिजली मांग, एल-नीनो के चलते कोयले की मज़बूत खपत, अंतरराष्ट्रीय कोयला कीमतों में तेज़ी और आकर्षक वैल्यूएशन को OFS की बंपर डिमांड की वजह माना जा रहा है।