आज रात भारत में दिखाई देगा 'स्नो मून'

टाइम ऐंड डेट के मुताबिक, 12 फरवरी को भारतीय समयानुसार शाम 7:23 पर भारत में 'स्नो मून' दिखाई देगा। हर साल की दूसरी पूर्णिमा को 'स्नो मून' कहा जाता है। नासा के अनुसार, कुछ अमेरिकी जनजातियों ने इसे 'स्नो मून' नाम दिया है और साल के इस समय में होने वाली बर्फबारी के कारण इसे स्नो मून कहा जाता है।