आज वैश्विक बाज़ार में सोना-चांदी के दाम क्यों गिरे?
वैश्विक बाज़ार में शुक्रवार को सोने-चांदी की कीमतों में तेज़ गिरावट आई। स्पॉट गोल्ड करीब 1.1% गिरकर $4,163.93/औंस पर पहुंच गया जबकि अमेरिकी गोल्ड फ्यूचर्स में 1.5% टूटा। वहीं, चांदी में और बड़ी गिरावट हुई जिसके चलते भारत में सिल्वर ETF 5%+ टूट गए। अमेरिकी डॉलर की मज़बूती और फेडरल रिज़र्व के सख्त रुख ने कीमती धातुओं पर दबाव बढ़ाया।