आज शेयर बाज़ार रहेगा बंद, BSE-NSE में नहीं होगा कारोबार

शेयर बाज़ार बुधवार 22 अक्टूबर को दिवाली बलिप्रतिपदा के अवसर पर बंद रहेगा और दोनों ही स्टॉक एक्सचेंजों (बीएसई व एनएसई), एमसीएक्स और करेंसी डेरिवेटिव्स पर ट्रेडिंग बंद रहेगी। आज के दिन पूरे देशभर में गोवर्धन पूजा, बलिप्रतिपदा और विक्रम संवत नव वर्ष मनाया जाता है। गौरतलब है कि मंगलवार को दिवाली पर 1-घंटे के लिए मुहूर्त ट्रेडिंग हुई थी।

Load More