अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने अपने शपथ ग्रहण समारोह में कहा, "आज से अमेरिकी सरकार की आधिकारिक नीति के तहत अमेरिका में केवल दो ही जेंडर होंगे: महिला और पुरुष।" उन्होंने कहा, "हम एक ऐसा समाज बनाएंगे जो रंगभेद रहित और योग्यता पर आधारित होगा।" अब अमेरिका में थर्ड जेंडर यानी ट्रांसजेंडर को आधिकारिक तौर पर मान्यता नहीं मिलेगी।