वीवर्क इंडिया का ₹3,000 करोड़ का आईपीओ सब्सक्रिप्शन के लिए आज (शुक्रवार) खुल गया है। आईपीओ की कीमत ₹615-₹648 प्रति शेयर तय की गई है। 100% ऑफर-फॉर-सेल के तहत आए इस आईपीओ में 7-अक्टूबर तक बोली लगाई जा सकती है। गौरतलब है, मार्च-2024 तक कंपनी घाटे में थी लेकिन मार्च-2025 में कंपनी ने ₹128 करोड़ का मुनाफा दर्ज किया है।