आज (1-अप्रैल) से भारत में कई जगह टोल महंगा हो गया है। इसके अलावा 900 ज़रूरी दवाओं की कीमतों में 1.74% की बढ़ोतरी और कई गाड़ियों के दाम भी बढ़े हैं। वहीं, एटीएफ यानी एविएशन टर्बाइन फ्यूल की कीमत में गिरावट आई है जिससे हवाई सफर सस्ता हो सकता है। आज से कमर्शियल एलपीजी सिलिंडर सस्ता हो गया है।