रेल किराया बढ़ोतरी के नए नियम 26 दिसंबर से लागू हो गए हैं। 216-750 किलोमीटर तक की दूरी के लिए ₹5, 751-1250 किलोमीटर के बीच की दूरी के लिए ₹10, 1251-1750 किलोमीटर के लिए ₹15 और 1751-2250 किलोमीटर के लिए ₹20 अतिरिक्त देना होगा। मेल/एक्सप्रेस ट्रेनों में नॉन-एसी और एसी श्रेणियों के किराए में 2 पैसे/किलोमीटर की बढ़ोतरी हुई है।