आज से महंगी हुईं 900 दवाएं

राष्ट्रीय औषधि मूल्य निर्धारण प्राधिकरण (एनपीपीए) ने 1 अप्रैल से 900 ज़रूरी दवाओं की कीमतों में 1.74% तक की बढ़ोतरी करने की घोषणा की है। इनमें ब्लड प्रेशर, डायबिटीज़, हार्ट डिजीज़ और इंफेक्शन जैसी बीमारियों के इलाज में इस्तेमाल होने वाली ज़रूरी दवाइयां शामिल हैं। अब कंपनियां दवाओं की खुदरा कीमतें इसी दर से बढ़ा सकती हैं।