देश में सोमवार से जीएसटी की नई दरें लागू हो गईं। जीएसटी काउंसिल ने 3 सितंबर को घोषणा की थी कि देश में अब वस्तुओं पर 0%, 5% या 18% जबकि कुछ खास वस्तुओं और लग्ज़री सामानों पर 40% टैक्स लगेगा। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा था कि नए जीएसटी सुधारों से लोगों के पास ₹2 लाख करोड़ बचेंगे।