आज से लागू हो रहे हैं ये बदलाव; आपकी जेब पर पड़ सकता है असर
1 फरवरी से कई बदलाव हो गए हैं। अब स्पेशल कैरेक्टर्स से बनी यूपीआई ट्रांजैक्शन आईडी से होने वाले लेनदेन स्वीकार नहीं किए जाएंगे। 19 किलोग्राम के कमर्शियल एलपीजी सिलिंडर की कीमतें ₹7 घट गई हैं। मारुति की कार आज से महंगी हो जाएंगी। इसके अलावा कोटक महिंद्रा बैंक ने अपने सामान्य फीचर्स-शुल्कों में बदलाव लागू कर दिया है।