आज से लागू होगा कनाडा और मैक्सिको पर 25% और चीन पर 10% टैरिफ, वाइट हाउस ने की पुष्टि

वाइट हाउस के अनुसार, कनाडा व मैक्सिको से आयातित वस्तुओं पर शनिवार से 25% टैरिफ जबकि चीन से होने वाले आयात पर 10% टैरिफ लगेगा। टैरिफ लगाते हुए अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने कहा था, "ये देश इससे बचने के लिए कुछ नहीं कर सकते।" बकौल वाइट हाउस, ऐसा फेंटेनाइल (नशीला पदार्थ) की कथित तस्करी को लेकर किया गया है।