आज से स्पीड पोस्ट से लेटर-सामान भेजना होगा महंगा, क्या हैं अब नए रेट्स?

आज (1 अक्टूबर) से स्पीड पोस्ट से लेटर-सामान भेजना महंगा हो गया है। नए रेट्स के तहत, 50 ग्राम तक के सामान पर स्थानीय में ₹19 व 200-2000 किलोमीटर तक ₹47, 51-250 ग्राम के सामान पर स्थानीय में ₹24, 200 किलोमीटर तक ₹59, 201-500 किलोमीटर तक ₹63 और 501-1000 किलोमीटर ₹68 देने होंगे। इसपर 18% जीएसटी अलग से लगेगा।