कांग्रेस अध्यक्षा सोनिया गांधी ने 3 कृषि कानूनों को वापस लेने की घोषणा पर शुक्रवार को कहा, "आज सत्य, न्याय और अहिंसा की जीत हुई।" उन्होंने कहा, "आज उन 700 से अधिक किसान परिवारों की कुर्बानी रंग लाई...जिनके परिवारजनों ने न्याय के इस संघर्ष में अपनी जान न्योछावर की।" बकौल सोनिया, प्रधानमंत्री को किसानों के लिए एमएसपी सुनिश्चित करना चाहिए।