चैंपियंस ट्रॉफी-2025 में भारत-ऑस्ट्रेलिया सेमीफाइनल में मंगलवार को ऑस्ट्रेलियाई ओपनर ट्रैविस हेड 39-रन बनाकर वरुण चक्रवर्ती की गेंद पर आउट हो गए। भारत के खिलाफ वनडे विश्व कप 2023 के फाइनल में हेड ने शतक जड़कर मैच को एकतरफा कर दिया था। वह पिछले साल गाबा टेस्ट में शतक समेत भारत के खिलाफ कई बार बड़ी पारी खेल चुके हैं।