आज सुबह 10 बजे राष्ट्र को संबोधित करेंगे पीएम मोदी

प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) ने शुक्रवार को ट्वीट कर बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज सुबह 10 बजे राष्ट्र को संबोधित करेंगे। इससे एक दिन पहले ही भारत ने कोविड-19 टीके की 100 करोड़ खुराक लगाने का आंकड़ा पार किया था। गौरतलब है कि भारत में कोविड-19 की वैक्सीन लगाने का अभियान 16 जनवरी से शुरू हुआ था।