आज सुबह 9 बजे राष्ट्र को संबोधित करेंगे पीएम मोदी

प्रधानमंत्री कार्यालय ने शुक्रवार को ट्वीट किया, "आज गुरु नानक देव जी का प्रकाश पर्व है….आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सिंचाई परियोजनाओं का लोकार्पण करने उत्तर प्रदेश के महोबा जाएंगे।" ट्वीट में आगे लिखा है, "फिर शाम को वह झांसी में राष्ट्र रक्षा समर्पण पर्व में शामिल होंगे...जाने से पहले वह सुबह 9 बजे राष्ट्र के नाम संदेश देंगे।"