हैदराबाद आज (2 जून) से आंध्र प्रदेश और तेलंगाना की संयुक्त राजधानी नहीं होगा और अब सिर्फ तेलंगाना की राजधानी रहेगा। आंध्र प्रदेश पुनर्गठन अधिनियम-2014 के तहत हैदराबाद के संयुक्त राजधानी रहने की 10 साल की अवधि रविवार को खत्म हो गई है। नई राजधानी पर अंतिम निर्णय लेने तक आंध्र प्रदेश अपना प्रशासन व विधानसभा हैदराबाद से चला सकेगा।