आज से घरेलू एलपीजी सिलिंडर ₹50 व कमर्शियल एलपीजी सिलिंडर ₹350.50 हुआ महंगा

सब्सिडी रहित घरेलू एलपीजी सिलिंडर की कीमत में बुधवार से ₹50 की बढ़ोतरी की गई। इससे दिल्ली में इसकी कीमत बढ़कर ₹1,103, मुंबई में ₹1,102.50, कोलकाता में ₹1,129 और चेन्नई में ₹1,118.50 हो गई है। वहीं, 19 किलोग्राम के कमर्शियल एलपीजी सिलिंडर की कीमत में ₹350.50 का इज़ाफा हुआ है जिससे राष्ट्रीय राजधानी में इसकी कीमत ₹2,119.50 हो गई है।