आज से ₹102.50 सस्ता हुआ कमर्शियल एलपीजी सिलिंडर

कमर्शियल एलपीजी सिलिंडर की कीमत आज यानी शनिवार से ₹102.50 कम हो गई है। 19 किलोग्राम का कमर्शियल सिलिंडर अब दिल्ली में ₹1,998.50 में मिलेगा जबकि मुंबई में इसकी कीमत ₹1,948.5 रहेगी। वहीं, कोलकाता में यह ₹2,076 और चेन्नई में ₹2,131 में मिलेगा। गौरतलब है, तेल मार्केटिंग कंपनियों ने दिसंबर में कमर्शियल सिलिंडरों की कीमत ₹100 बढ़ाई थी।