प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को विश्व स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर देशवासियों को बधाई दी। उन्होंने ट्वीट किया, "आज का दिन स्वास्थ्य क्षेत्र से जुड़े सभी लोगों के प्रति आभार व्यक्त करने का है...यह उनकी कड़ी मेहनत है जिसने हमें...सुरक्षित रखा है।" केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने कहा, "आइए हम सब एक स्वस्थ समाज बनाने का संकल्प लें।"