आज ही के दिन 1950 में हुआ था 'लौह पुरुष' सरदार वल्लभ भाई पटेल का निधन
भारत रत्न से सम्मानित 'लौह पुरुष' सरदार वल्लभ भाई पटेल का जन्म 31 अक्टूबर 1875 को गुजरात के खेड़ा ज़िले में एक किसान परिवार में हुआ था। सरदार पटेल ने देश के प्रथम उप-प्रधानमंत्री के रूप में कार्य किया था और उन्हें उनकी कूटनीतिक क्षमताओं के लिए जाना जाता है। सरदार पटेल का निधन 15 दिसंबर 1950 को हुआ था।