1 फरवरी 2003 को अमेरिका का अंतरिक्ष शटल 'कोलंबिया' अपना अंतरिक्ष मिशन समाप्त करने के बाद पृथ्वी पर लौटते समय दुर्घटनाग्रस्त हो गया जिससे उसमें सवार कल्पना चावला समेत सभी 7 अंतरिक्षयात्रियों की मौत हो गई थी। कल्पना ने अपने साथियों संग अंतरिक्ष में 16 दिन बिताए थे और उनका यान वायुमंडल में प्रवेश करते ही दुर्घटनाग्रस्त हो गया था।