आज ही के दिन देश की अलग-अलग नदियों में विसर्जित की गई थी महात्मा गांधी की अस्थियां

महात्मा गांधी की 30 जनवरी 1948 को हत्या की गई थी। उनकी मृत्यु के 13वें दिन यानी 12 फरवरी को उनकी अस्थियों को देश की अलग-अलग नदियों में विसर्जित किया गया था। उनके एक अस्थि कलश को प्रयागराज (तब इलाहाबाद) में गंगा में प्रवाहित किया गया था। इस दिन 10 लाख से अधिक लोगों ने उन्हें अंतिम विदाई दी थी।