आज ही के दिन देश के पहले विमानवाहक पोत INS विक्रांत को नौसेना में किया गया था शामिल
4 मार्च 1961 को देश के पहले विमानवाहक पोत आईएनएस विक्रांत को भारतीय नौसेना में शामिल किया गया था। यह मूल रूप से ब्रिटिश रॉयल नेवी के लिए विश्व युद्ध-II के दौरान एचएमएस हरक्यूलिस के रूप में बनाया गया था। 2022 में भारत ने एक और आईएनएस विक्रांत बनाया जो स्वदेशी रूप से निर्मित भारत का पहला विमानवाहक पोत है।