inshorts

आज ही के दिन भारत की पहली जंबो ट्रेन को किया गया था रवाना

29 जनवरी 1983 को भारत की पहली जंबो ट्रेन (दो इंजन वाली ट्रेन) तमिलनाडु एक्सप्रेस को नई दिल्ली से हरी झंडी दिखाकर मद्रास (अब चेन्नई) के लिए रवाना किया गया था। ट्रेन में 21 डिब्बे थे और यह चेन्नई से दिल्ली तक 2,188 किलोमीटर का सफर तय करती थी। इसमें एक बार में 951 यात्री सफर कर सकते थे।