'क्रिकेट का भगवान' कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर ने 15 नवंबर 1989 को अपना अंतरराष्ट्रीय डेब्यू किया था। सचिन ने कराची में पाकिस्तान के खिलाफ डेब्यू किया था और उस समय उनकी उम्र 16 साल 205 दिन थी। वहीं, इसी दिन 2013 में 24 साल बाद उन्होंने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अपनी आखिरी पारी खेली थी।