आज होगा इस साल का दूसरा सबसे छोटा दिन

Space.com के मुताबिक, मंगलवार (22 जुलाई) को पृथ्वी अपनी धुरी पर पूरा चक्कर ज़्यादा जल्दी लगाएगी जिसकी वजह से यह दिन 2025 का दूसरा सबसे छोटा दिन होगा। 24 घंटे के समय में केवल 1.34 मिलीसेकेंड्स का अंतर होगा जबकि 10 जुलाई को यह अंतर 1.36 मिलीसेकेंड्स था। अबतक का सबसे छोटा दिन 5 जुलाई 2024 को दर्ज हुआ था।