प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को कहा कि पहले दूसरे देशों में बनी चीज़ों का बोलबाला था लेकिन आज हर देशवासी 'मेड इन इंडिया' की ताकत का अनुभव कर रहा है। पीएम मोदी ने कहा, "हमें हर छोटी से छोटी चीज़, जो 'मेड इन इंडिया' हो...जिसे बनाने में किसी भारतवासी का पसीना बहा हो, उसे खरीदने पर ज़ोर देना चाहिए।"