प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 'शहरी नियोजन, विकास और स्वच्छता' विषय पर बजट के बाद वेबिनार को संबोधित करते हुए कहा है, "भारत के अच्छी तरह से नियोजित शहर ही देश का भाग्य निर्धारित करेंगे।" उन्होंने कहा, "आज़ादी के 75 वर्षों में देश में 75 नए और बड़े नियोजित शहर बने होते तो आज भारत की तस्वीर कुछ और ही होती।"