आटा मानकर 1.5 किलो हेरोइन रखने के लिए 10 साल की सज़ा पाए शख्स को एचसी ने किया बरी
मद्रास हाईकोर्ट ने चेन्नई से कुवैत 1.5 किलो हेरोइन की तस्करी की कोशिश के दौरान गिरफ्तार किए गए एक शख्स को बरी कर दिया है। ट्रायल कोर्ट ने शख्स को 10 साल जेल की सज़ा सुनाते हुए ₹1 लाख का जुर्माना लगाया था। हाईकोर्ट ने कहा कि 'अपीलकर्ता ने यह मानकर सामग्री रखी थी कि यह गेहूं का आटा है'।