अफ्रीकी देश नामीबिया से आठ चीतों को भारत लाने के लिए बाघ की कलाकृति वाला विशेष विमान वहां पहुंच गया है। नामीबिया में भारतीय उच्चायोग ने विमान की तस्वीर शेयर की है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, ये चीते 17 सितंबर को मध्य प्रदेश स्थित कुनो राष्ट्रीय उद्यान पहुंचेंगे जिनमें से तीन को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राष्ट्रीय उद्यान में छोड़ेंगे।