देशभर में पेट्रोल-डीज़ल के दामों में 8 दिनों में 7वीं बार बढ़ोतरी हुई है और दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 80 पैसे/लीटर बढ़ने के बाद मंगलवार को ₹100.21/लीटर हो गई। दिल्ली में डीज़ल 70 पैसे/लीटर बढ़कर ₹91.47/लीटर हो गया है। मुंबई में पेट्रोल व डीज़ल के दाम क्रमशः 85 पैसे/लीटर व 75 पैसे/लीटर बढ़कर ₹115.04/लीटर व ₹99.25/लीटर हो गए हैं।