आतीं थीं अजीब आवाज़ें; घर की साफ-सफाई में दिखा खुफिया दरवाज़ा; खोलते ही उड़ गए होश
चीन के जियांग्सू प्रांत में ली ने 2018 में करीब ₹2.24 करोड़ में घर खरीदा था लेकिन 2025 में सफाई के दौरान उन्हें सीढ़ियों के पीछे एक गुप्त दरवाज़ा मिला। ली को रात में घर के पीछे से अजीब आवाज़ें आती थीं। दरवाज़े के पीछे एक तहखाना मिला जिसमें घर की पूर्व मालकिन झांग सरनेम वाली महिला रह रही थी।