inshorts

आतंकी पन्नू की हत्या की साज़िश को लेकर निखिल गुप्ता को US में सुनाई गई 19 साल जेल की सज़ा

अमेरिकी अदालत ने खालिस्तानी आतंकवादी गुरपतवंत सिंह पन्नू की हत्या की साज़िश में शामिल भारतीय नागरिक निखिल गुप्ता को 19-साल से अधिक (235 महीने) जेल की सज़ा सुनाई है। गुप्ता ने इसी साल हत्या की सुपारी देने, हत्या की साज़िश और मनी लॉन्ड्रिंग के आरोप स्वीकार किए थे। गौरतलब है, पन्नू के पास अमेरिका और कनाडा की दोहरी नागरिकता है।