आतंकी संगठन जैश के वीडियो में दिखा सैफ की 'फैंटम' का पोस्टर, पुलिस ने जारी किया अलर्ट
आतंकी संगठन जैश ने सोमवार को फिल्म 'फैंटम' के पोस्टर में अभिनेता सैफ अली खान की तस्वीर के साथ करीब 6-मिनट का एक वीडियो जारी किया जिसके बाद जम्मू-कश्मीर की पुलिस ने लोगों को अलर्ट रहने को कहा है। पुलिस ने कहा, "किसी भी सूरत में इसे फॉरवर्ड न करें और मेसेज से रिपोर्ट करें कि उन्हें वीडियो किससे मिला।"